Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State level judo competition for the first time in technical education | तकनीकी शिक्षा में पहली बार राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता: चयनित खिलाड़ी करेंगे अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व – durg-bhilai News
Breaking News

State level judo competition for the first time in technical education | तकनीकी शिक्षा में पहली बार राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता: चयनित खिलाड़ी करेंगे अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व – durg-bhilai News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
424bb841 b208 4a33 8a01 20d5a07bb3e1 1760193334508
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के तत्वावधान में तकनीकी शिक्षा के इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर को विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी), भिलाई में हुई, जिसमें पुरु

.

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 7 और महिला वर्ग की 8 वेट कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय स्तरीय जूडो टीम का चयन किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों में बीआईटी दुर्ग से लोकेश्वरी ठाकुर (44 किग्रा) और तितिक्षा साहू (72+ किग्रा), सीएसवीटीयू यूटीडी से खुशबू साहू (48 किग्रा) और चतिका निर्मलकर (52 किग्रा), आरसीपीएसआर रायपुर से सौम्या गिरी गोस्वामी (72 किग्रा) और श्रवण वर्मा (71 किग्रा), एमजे कॉलेज भिलाई से मंजीत पाटले (50 किग्रा), शासकीय उप्रउ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दुर्ग से तोमन साहू (55 किग्रा), आरआईटी रायपुर से अभिनाश (60 किग्रा), सीसीईटी दुर्ग से अभिषेक कुमार टंडन (65 किग्रा), सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय फार्मेसी महाविद्यालय भिलाई से ओमप्रकाश (78 किग्रा) और अनुज कुमार (86 किग्रा), और बीआईटी दुर्ग से हर्ष तिवारी (86+ किग्रा) शामिल हैं।

c31609c8 80bd 4a57 ab32 e5a694c9ea40 1760193342145

तकनीकी शिक्षा में खेलों को मिल रहा नया आयाम

यूटीडी के निदेशक डॉ. पंकज मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जूडो के समावेश को तकनीकी शिक्षा में खेल संस्कृति की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वित्त अधिकारी नीतू पाण्डेय ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और आत्मसंयम विकसित करने में खेलों की भूमिका पर जोर दिया।

ce66a176 c49c 40bf bfa5 df00f6c95065 1760193341579

विशेष अतिथियों की उपस्थिति में विजेताओं को मिले पदक

इस अवसर पर सह-प्राध्यापक डॉ. मीरी, खेल अधिकारी शेषनारायण साहू, डॉ. हरीश घृतलहरे सहित अन्य अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय खेल विभाग ने किया। चयनित टीम आगामी अखिल भारतीय और पूर्वी क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सीएसवीटीयू का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता में विजेताओं और उपविजेताओं को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय अधिकारियों, प्रशिक्षकों और जूडो संघ के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

2fe49e3b eda4 44ee 9639 070ff3c6f2e6 1760193343861
984b0fa9 f266 47c6 a179 ebb51a9181c0 1760193334510



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068862
Views Today : 14
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 4043
Total views : 89845
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.