![]()
बलरामपुर जिले के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शिकार में इस्तेमाल किए गए हथियार और बारूद भी जब्त किए गए हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के परिसार-डुग्गर क्षेत्र की है। आरोपियों ने ‘चिड़िया रंग प्यारी’ प्रजाति के तीन पक्षियों और एक गिलहरी का अवैध शिकार किया था। इस मामले में वन विभाग ने वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 50 और 51 के तहत केस दर्ज किया है। एक दिन में कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल मामला 18 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल 2026 को 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। अवैध शिकार के खिलाफ सख्त अभियान जारी वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
<
