![]()
राजिम| छत्तीसगढ़ की प्रयाग नगरी राजिम में भीषण गर्मी के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से धर्मार्थ प्याऊ का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में इस सेवा कार्य की शुरुआत की। रायपुर रोड स्थित वार्ड क्रमांक 2 हर वर्ष की तरह इस बार भी प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जहां से दिनभर राहगीर ठंडा पानी पीकर प्यास बुझा सकेंगे। मिश्रा ने बताया कि यह सेवा वे प्रतिवर्ष अपने माता-पिता की स्मृति में करते हैं।
<
