Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sound of leopard in the forests of Chhuriya area | छुरिया क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए की आहट: ग्रामीण बोले- वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था कमजोर पड़ रही, आम लोगों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा – Rajnandgaon News
Breaking News

Sound of leopard in the forests of Chhuriya area | छुरिया क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए की आहट: ग्रामीण बोले- वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था कमजोर पड़ रही, आम लोगों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा – Rajnandgaon News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
82adddf6 e4a4 419a 8b5e b4f12e6cecc1 1765777122411
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार जंगल क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया है, जिसके बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है। जंगल से सटे इलाकों में लोग सहमे हुए

.

ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था कमजोर पड़ रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आरोप है कि वनों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते निर्माण कार्य और कमजोर निगरानी के कारण जंगलों का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है।

इसके चलते जंगली जानवर भोजन, पानी और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय और राज्य पोषित योजनाओं के तहत जंगलों में कई कार्य केवल कागजों में दिखाए जाते हैं। न तो उनकी गुणवत्ता की जांच होती है और न ही जमीनी हकीकत की समीक्षा।

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) की जिम्मेदारी जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण की होती है। इसके तहत वन विभाग को एंटी-पोचिंग कैंप, कैमरा ट्रैप, ड्रोन और जीपीएस के माध्यम से निगरानी, अवैध शिकार पर कार्रवाई, बीमार व घायल वन्यजीवों का उपचार और रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करना होता है।

यह सभी कार्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय जिम्मेदारियां अब जमीनी कार्रवाई के बजाय बैठकों और औपचारिकताओं तक सिमटकर रह गई हैं।

2dda41af 86d3 4d84 bba9 262fb390cbc0 1765777122413

कार सवार युवकों पर तेंदुए ने किया था हमला

छुरिया क्षेत्र में बीते दिनों कार से घूमने निकले कुछ युवकों पर तेंदुए ने अचानक हमला करने की कोशिश की थी। युवक रास्ते में टॉयलेट के लिए रुके ही थे। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। युवक जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़कर छिप गए। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रेस्क्यू टीम तैनात करने करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की गतिविधियों से आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि यदि जंगलों में समय रहते वन्यजीवों के लिए पानी, भोजन, सुरक्षा और आवास की समुचित व्यवस्था की गई होती, तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल निगरानी बढ़ाने, रेस्क्यू टीम तैनात करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाना अब जरूरी हो गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.