Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Son forges false documents to grab land | जमीन हड़पने बेटे ने झूठे दस्तावेज बनाए: स्वर्गीय दादी के अंगुठे का फर्जी निशान लिया, पिता के फर्जी हस्ताक्षर किए – durg-bhilai News
Breaking News

Son forges false documents to grab land | जमीन हड़पने बेटे ने झूठे दस्तावेज बनाए: स्वर्गीय दादी के अंगुठे का फर्जी निशान लिया, पिता के फर्जी हस्ताक्षर किए – durg-bhilai News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 04 at 101851 1762235065
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 04 at 101851 1762235065

दुर्ग जिले में एक युवक ने अपने पापा और दादी की जमीन हड़पने के लिए झूठे दस्तावेज कर लिए। इस काम में भुनेश्वर प्रसाद साहू के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। आरोपी ने अपनी स्वर्गीय दादी के अंगूठे के निशान और पिता के हस्ताक्षर के लिए दूसरे व्यक्ति का सहारा

.

जब ये बात घर वालों को पता चली तो पिता अपने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत के लिए पहुंचे। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला तहसील पाटन के ग्राम पतोरा का है। ग्राम पतोरा के रहने वाले प्रार्थी पुसऊराम साहू ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके और उनकी मां स्वर्गीय सुरजाबाई साहू के नाम पर संयुक्त रूप से दर्ज भूमि को धोखे से हड़पने का प्रयास किया गया है।

प्रार्थी ने कहा- बेटे पर बनाया गया दवाब

पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके बेटे रुपेश कुमार साहू पर दबाव बनाते हुए भूनेश्वर साहू, देवादास मानिकपुरी, पूरन लाल साहू सहित अन्य लोगों ने एक कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार करवा लिया।

यह दस्तावेज उप-पंजीयक कार्यालय दुर्ग में इस प्रकार से निष्पादित कराया गया कि उसमें प्रार्थी और उसकी मां की उपस्थिति नहीं थी। दोनों की जानकारी या सहमति के बिना अन्य व्यक्तियों को उपस्थित कराकर उनके स्थान पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान कराकर दस्तावेज निष्पादित किया गया।

धोखाधड़ी के मामले में सिटी कोतवाली ने दर्ज किया मामला

प्रार्थी ने बताया कि आम मुख्त्यारनामा भू अभिलेख के स्वामी होने के नाते मुझे इस प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई। व मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं है, बावजूद मेरी मां के फर्जी अंगूठे के निशान दूसरे व्यक्ति के द्वारा लगाए गए।

शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 423, 467, 468, 470, 471, 120-बी, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की और आरोपियों की पतासाजी की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर प्रसाद साहू (निवासी ग्राम पतोरा, थाना उतई), देवादास मानिकपुरी (निवासी ग्राम अचानकपुर, थाना उतई) और पूरन लाल साहू (निवासी ग्राम अचानकपुर, थाना उतई) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीनों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और इंकरारनामा के माध्यम से जमीन हड़पने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 3 नवंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

गुंडरदेही से 5 गुना ज्यादा गुरूर में 9.7 मिमी बरसे बादल

May 7, 2026

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.