Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Son beats father to death with a stick | बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला: चाय-नाश्ते की दुकान में कब्जे को लेकर विवाद; दुर्गा-विसर्जन के समय साथ में डांस किए थे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Son beats father to death with a stick | बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला: चाय-नाश्ते की दुकान में कब्जे को लेकर विवाद; दुर्गा-विसर्जन के समय साथ में डांस किए थे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 08 at 025816 1759889612
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


डंडे से पीट-पीट कर पिता को मार डाला।

बिलासपुर में दुकान में कब्जे को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता को डंडे से इतना पीटा की उनकी जान चली गई। ग्राम बिनौरी के काठाकोनी में उनकी चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 6 अक्टूबर को झगड़ा इतना बढ़ गया क

.

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पिता-पुत्र एक साथ डांस करते नजर आए थे। दोनों के बीच तालमेल भी ठीक था, लेकिन दुकान लगाने की बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

आरोपी बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दुकान लगाने को लेकर पहले भी हुआ विवाद

ग्राम बिनौरी निवासी टिल्ली उर्फ राजेश यादव और उसके पिता हर प्रसाद यादव की काठाकोनी के पास चाय-नाश्ते की छोटी सी दुकान है। यह दुकान ही दोनों के परिवार चलाने का एक मात्र जरिया था। यहां दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

सोमवार (6 अक्टूबर) को टिल्ली और हर प्रसाद दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान दुकान लगाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि टिल्ली ने घर में रखे लाठी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।​​​​​​​

पंच समेत गांव वाले पहुंचे फिर ले गए अस्पताल

इस हमले में हरप्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। विवाद की जानकारी मिलते ही गांव के पंच मोहन भारद्वाज सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल हरप्रसाद को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

पंच मोहन भारद्वाज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी टिल्ली उर्फ राजेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई बोले- मामूली विवाद पर कर दी हत्या

सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। केवल दुकान चलाने को लेकर उनके बीच आपसी विवाद हो रहा था। लेकिन, रात में बेटे ने शराब के नशे में पिता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.