छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023-24 के परिणामों के संबंध में कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की है। शंकाओं, आपत्तियों और शिकायतों के पारदर्शी, निष्पक्ष निराकरण के उद्देश्य से रायपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कवर्धा जिले में विशेष समाधान शिविर का
.
13 दिसंबर को समाधान शिविर का आयोजन स्वामी करपात्री स्टेडियम में किया गया, जहां सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे।

राजपत्रित अधिकारी करेंगे समाधान
इस समाधान शिविर में ASP पुष्पेंद्र बघेल और अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिला KCG से संबंधित भर्ती समिति के सदस्य भी आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित रहे, जिससे अभ्यर्थियों की शिकायतों का तुरंत एवं तथ्यात्मक परीक्षण कर निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर कर अपनी शिकायत और समस्या लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती समिति एवं कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण कर अभ्यर्थियों को स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं अभिलेख आधारित जानकारी प्रदान की जाएगी और उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
गलतफहमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – SP
SP धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा आयोजित यह समाधान शिविर अभ्यर्थियों की परेशानी को कम करने, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र साथ लाएं, अपनी समस्या दर्ज कराएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
<
