शहर के पुराना बस स्टैंड से होकर दूध नदी बहती है। इसमें काफी समय से रिटेनिंग वाल का निर्माण काम चल रहा है। नदी तट में चल रहे रिटेनिंग वाल में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किया गया है। जहां रिटेनिंग वाल का निर्माण काम चल रहा है। रिटेनिंग वाल के लिए किनारे भाग में गडढ़ा किया गया है। इसमें एक माह पहले ही एक महिला व पुरूष सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए जाने से गडढ़ा के कारण गिर चुके है। इसके पहले भी कई लोग गिर चुके है। मार्ग सकरा होने से कई बार लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और गिर जाते हैं। बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बना हुआ है। जहां पर रिटेनिंग वाल का निर्माण चल रहा है। उस तरफ बैरिकेडिंग करने की जरूरत है। जिससे नदी तट के किनारे हिस्सा में किए गडढ़ा में कोई न गिरे। – विकास हिरदानी, सुभाष वार्ड, कांकेर
<
