![]()
.
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 8 अक्टूबर को शासकीय माध्यमिक शाला भुसरेंगा का सामाजिक अंकेक्षण नोडल अधिकारी राजेश साहू के मार्गदर्शन में आहुआ। 20 बिन्दुओं पर बच्चों का सामाजिक अंकेक्षण किया। भाषाई कौशल में हिन्दी, संस्कृत, इंग्लिश विषय में सुनना, पढ़ना, लिखना, बोलना, गणितीय कौशल में जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग साइंस में चित्र चार्ट, अंतर करना, प्रयास आवासीय विद्यालय परीक्षा, इंस्पायर अवार्ड, अंग्रेजी शब्दों से वाक्य निर्माण, ग्लोब या मानचित्र में देश की स्थिति के बारे में, शिक्षक का व्यवहार, शिक्षक उपस्थिति दर, मध्याह्न भोजन, घर में पढ़ाई का कार्नर आदि की जानकारी ली। सुकारो ध्रुव ने स्कूल में न्योता भोज के रुप में खीर-पुड़ी, भजिया, चॉकलेट, आचार-पापड़ खिलाया।
इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी यूके कोसरिया, प्रभारी प्रधानपाठक लोमस साहू, शिक्षिका यामिनी देवांगन, गीता साहू, केसरी दादर, देवबती ध्रुव, हर्ष चंद्राकार, शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष गोपाल पटेल, सरपंच ललिता साहू, उपसरपंच विनोद ध्रुव, शीतल पटेल, गजेन्द्र साहू, चमन निर्मलकर, संतोष कुमार निर्मलकर, सुकारो ध्रुव, विजय कुमार साहू, जयराम निर्मलकर उपस्थित थे।
<
