Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIR from today, BJP MLAs will take a stand against those spreading confusion | छत्तीसगढ़ में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू: भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे भाजपा विधायक – Raipur News
Breaking News

SIR from today, BJP MLAs will take a stand against those spreading confusion | छत्तीसगढ़ में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू: भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे भाजपा विधायक – Raipur News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig origorigbjp office15921023811734634778 1762209323
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig origorigbjp office15921023811734634778 1762209323

छत्तीसगढ़ में एसआईआर (स्पेशल इंटेसिव रिवीजन) की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इसके तहत 4 नवंबर से बीएलओ घर- घर जाकर मतदाताओं के पहचान पत्रों का सत्यापन करेंगे। दूसरी तरफ, भाजपा भी एसआईआर को लेकर पार्टी के स्तर पर तैयारी शुरू करने जा रही है। इसके तहत

.

साथ ही पार्टी बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को एसआईआर को लेकर ट्रेनिंग देने जा रही है। सबसे पहले विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बुधवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसी दिन प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर 11 बजे प्रशिक्षण शुरू होगा। दरअसल, एसआईआर को लेकर पूरे देश में विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार सियासी हमले कर रहा है। प्रदेश के साथ ही पूरे देश में कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चला रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करने और जनता के बीच एसआईआर को लेकर भ्रम न फैले इस कोशिश के साथ भाजपा ने जनप्रतिनिधियों को ट्रेनिंग देने की मुहिम शुरू की है। बता दें कि पार्टी ने पहले ही बीएलए-1 और बीएलओ-2 की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। दरअसल, राज्य में एसआईआर कराने की आयोग की घोषणा के बाद सभी पार्टियों से बीएलए-1 और बीएलए-2 की सूची मांगी गई थी।

जिन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा हारी वहां पूर्व प्रत्याशी रहेंगे सक्रिय

एसआईआर को लेकर बिहार में उपजे राजनीतिक विवाद के बाद भाजपा किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि भाजपा ने जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर जाने की खुद तैयारी कर ली है। इसके लिए विधायकों को तो ट्रेनिंग दी ही जाएगी। साथ ही उन विधानसभाओं में भी भाजपा ने सक्रियता से इस मुद्दे को उठाने का प्लान बनाया है, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश कार्यालय में किए जाने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में विधानसभा चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। विधायकों और पदाधिकारियों की ट्रेनिंग के बाद भाजपा मंडल और बूथों के पदाधिकारियों को भी एसआईआर से पूरी प्रक्रिया की जानकारी देगी।

विधायक, पूर्व प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष भी होंगे शामिल

भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान विधायकों के साथ ही पिछले चुनाव के विधायक प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ ही भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश पदाधिकारी और संगठन जिलों के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भी ट्रेनिंग सेशन में शामिल रहेंगे।

ट्रेनिंग का क्या है उद्देश्य: ट्रेनिंग का उद्देश्य यह है कि विधायक एसआईआर की प्रक्रिया को जानें, क्योंकि इस मुद्दे पर सभी को जनता के बीच भी जाना है। लोगों को यह बताना भी है कि एसआईआर से डरना नहीं है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.