![]()
.
एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद वे लवन पहुंचे, जहां कांग्रेस व सेवादल कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से उनका स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के साथ-साथ अपने-अपने गुटीय नेताओं के समर्थन में नारे लगाकर नेतृत्व का वर्चस्व भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में लाहोद मंडल अध्यक्ष सियाराम साहू, डॉ. धनेश साहू, कार्तिकराम साहू, नरेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, राजकुमार साहू, रमेश साहू, संतोष ध्रुव, नरेन्द्र डहरिया, चंद्रकुमार साहू, सालिक देवांगन, रामविशाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
<
