![]()
राजधानी रायपुर में होने वाला रूप कुमार राठौड़ का शो लगातार दूसरी बार रद्द हो गया है। जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर को ‘साउंड ऑफ सोल’ के सीजन 3 में राठौड़ आने वाले थे। ये कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होने वाला था। इस बार ये
.
राठौड़ मुंबई से रायपुर के लिए उड़ान भरने के लिए मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंच चुके थे। लेकिन प्रशासन सही समय पर स्टेडियम खाली नहीं करा पाया। यहां सुबह तक गरबा चलता रहा। आयोजकों को करीब दोपहर तीन बजे स्टेडियम सौंपा गया। जिसके चलते आयोजकों को तैयारी का मौका ही नहीं मिल पाया। राठौड़ को वापस घर लौटना पड़ा। इस चैरिटी कार्यक्रम की करीब 400 टिकट बिक चुकी थी।
आयोजकों ने बताया टिकट के पैसे लौटाए जा रहे हैं। जिन भी लोगों ने टिकट ली थी उन्हें आगे शो में फ्री में एंट्री दी जाएगी। हालांकि शो अब कब होगा इस संबंध में अब तक कोई डेट तय नहीं हो पाई है। हालांकि इस पर जल्द फैसला हो सकता है।
24 अगस्त का शो भी हुआ था कैंसिल
इस पहले 24 अगस्त को भी रूप कुमार राठौड़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। तब, वेन्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम था। लेकिन इसी दिन सरकारी कार्यक्रम तीजा पोला तिहार ऑडिटोरियम में रख दिया गया।जिसके चलते कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा था।
इस कार्यक्रम में रूप कुमार राठौड़ के साथ उनकी धर्मपत्नी और मशहूर गजल गायिका सुनाली राठौड़ भी जुड़ने वाली थीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना और वीर जवानों के बलिदान को नमन करना। रायपुर में संगीत का सबसे बड़ा सांध्य समारोह ‘साउंड ऑफ सोल’ अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है।
<
