राजनांदगांव शहर के ममता नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अनाज गोदाम में पिछले तीन महीनों से हो रही चोरी की गुत्थी को सिटी कोतवाली पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक आद
.
पुलिस के अनुसार, ममता नगर स्थित ‘दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म’ के अनाज गोदाम से मार्च माह से लगातार चना खंडा, सोयाबीन और मसूर की चोरी हो रही थी। गोदाम के मालिक भाजपा नेता खूबचंद पारख हैं। फर्म के मैनेजर ने 3 जून की रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

स्टॉक मिलान पर मिली अनियमितताएं
शिकायत में बताया गया कि कई बार गोदाम के ताले और चेन संदिग्ध हालत में मिले थे। स्टॉक का मिलान करने पर बड़ी मात्रा में अनाज गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुर्रे (27) निवासी पुराना ढाबा और दिनेश साहू (25) निवासी चिखली चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार राहुल कुर्रे के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध थाना लालबाग और कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
नकदी बरामद, भेजे गए जेल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के अनाज को बेचकर प्राप्त 7,900 रुपये नकद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को 4 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
<
