![]()
राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अपने गृह ग्राम कोंडागांव में एक पारिवारिक शादी समारोह में पारंपरिक नृत्य करती नजर आ रही हैं। सांसद फुलोदेवी नेताम कोंडागांव जिले स्थित अपने गृह ग्राम में आयोजित इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। राजनीति की व्यस्तताओं के बीच जनप्रतिनिधियों का अपने परिवार और समाज के बीच इस तरह सहज रूप में दिखना अक्सर चर्चा का विषय बनता है। सांसद का यह आत्मीय और सहज अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
<
