Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Singer Bhoomi Trivedi reached the state festival | राज्योत्सव में पहुंची सिंगर भूमि त्रिवेदी: “राम चाहे लीला” गाकर बांधा समा, कहा – छत्तीसगढ़ के लोग सरल और म्यूजिक लवर हैं – Raipur News
Breaking News

Singer Bhoomi Trivedi reached the state festival | राज्योत्सव में पहुंची सिंगर भूमि त्रिवेदी: “राम चाहे लीला” गाकर बांधा समा, कहा – छत्तीसगढ़ के लोग सरल और म्यूजिक लवर हैं – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
enlnhjkvkaa8yav 1 1762187334
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्योत्सव 2025 में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांध दिया। “राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम” गाने से पहचान बनाने वाली भूमि त्रिवेदी ने मीडिया से चर्चा के दौरान “राम चाहे लीला” गाकर समा बांध दिया

.

रायपुर में भूमि ने मीडिया से बातचीत की

रायपुर में भूमि ने मीडिया से बातचीत की

भूमि बोलीं – “रायपुर आती हूं तो घर जैसा लगता है”

राजधानी पहुंचने के बाद भूमि त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि, “छत्तीसगढ़ बेहद खूबसूरत है। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही जो सुकून मिलता है, वो किसी और शहर में नहीं मिलता।” भूमि ने राज्य सरकार के कामकाज और शहर की स्वच्छता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “रायपुर देश के सबसे साफ-सुथरे और व्यवस्थित शहरों में से एक है। यहां के लोग बेहद विनम्र और संगीत-प्रेमी हैं।”

“पहली परफॉर्मेंस रायपुर में ही दी थी”

भूमि ने अपनी छत्तीसगढ़ से जुड़ी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि साल 2017 में रायपुर के इनडोर स्टेडियम में उन्होंने पहली बार परफॉर्म किया था। “वो परफॉर्मेंस मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक है। यहां की ऊर्जा और लोगों का प्यार मुझे हमेशा खींच लाता है।”

“हार मत मानो, हर किसी की अपनी जर्नी होती है”

संघर्ष कर रहे युवा सिंगर्स के लिए भूमि ने कहा,“हर किसी की अपनी जर्नी होती है। कोई रास्ता आसान नहीं होता, लेकिन जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। हार मत मानो, बस लगातार काम करते रहो।”

“रियल सिंगर को सोशल मीडिया पहचानता है”

जब उनसे रियल सिंगर बनाम ऑटो-ट्यून पर सवाल पूछा गया, तो भूमि ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब ऑडियंस बहुत समझदार हो गई है। सोशल मीडिया के लोग जानते हैं कि रियल सिंगर कौन है। वो असली टैलेंट को पसंद करते हैं और फेक चीजों को रिजेक्ट कर देते हैं। आज के युवा सही फैसले लेना जानते हैं।”

भूमि ने अपने आगामी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स की भी झलक दी और कहा कि जल्द ही उनके कुछ नए गाने रिलीज होंगे। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वो छत्तीसगढ़ी म्यूजिक पर भी काम करना चाहेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

केबीसी स्टाइल मेंटल मैथ्स चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तेज दिमागी क्षमता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.