कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने जरूरतमंदों के लिए निशुल्क कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस सामाजिक सेवा अभियान का शुभारंभ पूज्य लाखेनगर पंचायत स्थित धर्मशाला में किया गया, जहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग और अ
.
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह निशुल्क कंबल वितरण स्वर्गीय कांतादेवी जसवानी, स्वर्गीय राजेंद्र रामनानी और स्वर्गीय हरिराम सिंदारा की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना कंबल के न रहे।

जरूरतमंदों को कंबल बांटते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य।
खास तौर पर बुजुर्गों और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए यह पहल की गई है। कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने सिंधी काउंसिल की टीम को दिल से आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह अत्यंत नेक और सराहनीय कार्य है, जो ठंड के दिनों में जरूरतमंदों को बड़ी राहत देता है।
इस अवसर पर पार्षद अंबर अग्रवाल, दीपक कृपलानी, लक्ष्मीचंद गुलवानी, बालचंद असरानी, बलराम मंधानी, जय केशवानी, आदर्श कलवानी, विजय शर्मा, हेमंत मेघानी, आकाश बजाज, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी और मोहित जी सहित सिंधी काउंसिल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
<
