Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Silent hunger strike till death if Chhattisgarh Raigarh road is not constructed | मरते दम तक भूख हड़ताल पर बैठे चैतूराम: रायगढ़ में खदान की गाड़ी चलने से सड़क खराब​​​​​​​; आश्वासन के बाद भी नहीं बनी – Raigarh News
Breaking News

Silent hunger strike till death if Chhattisgarh Raigarh road is not constructed | मरते दम तक भूख हड़ताल पर बैठे चैतूराम: रायगढ़ में खदान की गाड़ी चलने से सड़क खराब​​​​​​​; आश्वासन के बाद भी नहीं बनी – Raigarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chaitu 1759853706
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आंदोलन स्थल पर रात में भी चैतुराम के साथ गांव के अन्य लोग मौजूद थे

रायगढ़ जिले में सड़क बनाने की मांग को लेकर OBC महासभा के संभाग उपाध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठ गए है। छाल क्षेत्र में तकरीबन 8-10 किमी की सड़क की हालत खराब है। उनके इस हड़ताल का ग्रामीणों ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि SECL की गाड़ी चलने के कारण रोड खर

.

ऐसे में चैतूराम साहू (52 साल) ने अब रोड नहीं बनने तक मौन रहते हुए मरते दम तक भूख हड़ताल कर आंदोलन शुरू किया है। बता दें कि चंद्रशेखरपुर पुल से छाल तक, धूल चौक खेदापाली से नवापारा छाल तक, चंद्रशेखरपुर एडू पुल जो जर्जर हुआ है उसके मरम्मत की मांग की है।

आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर मौन भूख हड़ताल शुरू

आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर मौन भूख हड़ताल शुरू

हड़ताल पर बैठने से पहले प्रशासन को दी थी चेतावनी

छाल के रहने वाले चैतूराम 7 अक्टूबर की दोपहर से SECL के गेट के सामने मौन भूख हड़ताल पर हैं। इससे पहले भी जुलाई महीने में वे भूख हड़ताल पर थे।

उनकी यही मांग है कि एडू से छाल-नवापारा तक करीब 8-10 किमी की सड़कों का निर्माण हो जाए। ताकि लोगों की समस्या कम हो। इससे पहले जब उन्होंने आंदोलन किया, तब उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा रोड निर्माण का आश्वासन दिया गया।

बावजूद इसके अब तक सड़क का जीर्णोंद्वार नहीं हो सका है। ऐसे में 25 सिंतबर को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर 7 अक्टूबर से मौन भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। अब चैतूराम ने रोड नहीं बनने पर मरते दम तक मौन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी यहां मौजूद हैं और उनका साथ दे रहे हैं।

8-10 KM की सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे

बताया जा रहा है कि तकरीबन 8-10 KM की इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और इस वजह से हर दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के कारण कई बार एडू डोमनारा से नवापारा स्कूल जाने वाले बच्चों को अपना रास्ता तक बदलना पड़ता है।

इस रोड के निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन हुए, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी।

एडू से छाल, नवापारा तक 8-10 किमी की सड़क में कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं

एडू से छाल, नवापारा तक 8-10 किमी की सड़क में कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हैं

कई बार कर चुके आंदोलन

गांव के निर्मल साहू ने बताया कि इस रोड को लेकर कई बार आंदोलन किया जा चुका है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब यह रोड चलने लायक नहीं है। एडू से छाल तक 6 किमी की दूरी को कई बार वृंदावन जोबी-बर्रा से होकर आने पर 15 किमी अधिक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

भारी वाहनों से खराब हुआ रोड

OBC महासभा के जिला प्रवक्ता श्रीमंत राव मेश्राम ने बताया कि OBC महासभा के संभाग उपाध्यक्ष रोड नहीं बनने पर मरते दम तक मौन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी सहयोग कर रहे हैं। SECL में हर दिन तकरीबन 500 भारी वाहन चलती है और इसी वजह से रोड खराब हुआ है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.