![]()
.
ग्राम मोहगांव में लोकतंत्र सेनानी शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा (73) के अंतिम संस्कार में मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। मंत्री वर्मा ने ईश्वर से परिजनों को दुख इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। लोकतंत्र सेनानी शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम मोहगांव तिल्दा-नेवरा का 20 दिसंबर रात्रि को निधन हो गया था।
रविवार सुबह मोहगांव में राजकीय सम्मान के साथ स्व. शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि सेनानी शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा के कार्य और विचार हम सबों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेंगे। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने एवं प्रहरी संघ प्रदेश महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
<
