Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Severe cold in North Chhattisgarh, frost in hill area of division | अंबिकापुर में पारा 5°C, ठंड से एक व्यक्ति की मौत: शीतलहर की चपेट में उत्तर छत्तीसगढ़; मैदानी इलाके में पड़ रहे पाले – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Severe cold in North Chhattisgarh, frost in hill area of division | अंबिकापुर में पारा 5°C, ठंड से एक व्यक्ति की मौत: शीतलहर की चपेट में उत्तर छत्तीसगढ़; मैदानी इलाके में पड़ रहे पाले – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 11 at 110048 1765435476
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। 9 दिसंबर की रात यहां खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई।

.

सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया है। संभाग के सोनहत और सामरीपाट में गुरुवार को भी पाले पड़े। मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

उत्तरी सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आसमान पूरी तरह से साफ होने के कारण हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। पाट से लेकर मैदानी इलाकों पर कभी-कभी पाले पड़ने की स्थिति भी बन रही है।

ठंड में बाहर सोए व्यक्ति की मौत हो गई

ठंड में बाहर सोए व्यक्ति की मौत हो गई

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे

गुरुवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री दर्ज किया गया था। संभाग के पाट इलाकों में मैनपाट, सामरीपाट और सोनहत क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री रहा।

बैकुंठपुर जिले के सोनहत में गुरुवार सुबह पाले पड़े दिखे। कड़ाके की ठंड के कारण ओंस की बूंदें जमने लगी हैं। सामरी पाट में भी गुरुवार को पाले पड़े दिखे। दोनों पाटों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी नीचे गिर गया है।

खुले में सोए व्यक्ति का शव मिला

अंबिकापुर के पुराने बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसका शरीर अकड़ गया है। उसकी ठंड लगने से मौत की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को वह पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचा था। संभवतः वह मांगकर खाता था। उसके पास पर्याप्त कपड़े नहीं थे।

उक्त व्यक्ति खुले में सो गया था। मंगलवार शाम उसे लोगों ने पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की मौत ठंड लगने के कारण हुई है।

आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में भी रिकार्ड ठंड पड़ रही है। दिसंबर महीने में कड़ाके की ठंड ने नया रिकार्ड बनाया है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान औसत से करीब 4.5 डिग्री कम है।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का असर आगामी दिनों में भी दिखेगा। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।

शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके कारण शाम ढलते ही सड़कें सूनी होने लगी हैं। अंबिकापुर में नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने ठंड से बचने की सलाह दी है।

अंबिकापुर का तापमान

तारीख अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

01 दिसंबर 2025 25.8°C

10.4°C

02 दिसंबर 2025 26.8°C

9.4°C

03 दिसंबर 2025 26.2°C

7.8°C

04 दिसंबर 2025 25.5°C

6.9°C

05 दिसंबर 2025 25.8°C

7.4°C

06 दिसंबर 2025 24.2°C

4.6°C

07 दिसंबर 2025 24.3°C

5.2°C

08 दिसंबर 2025 25.8°C

5.0°C

09 दिसंबर 2025 25.4°C

5.2°C

10 दिसंबर 2025 26.7°C

5.0°C

10 दिसंबर 2025 25.3°C

4.9°C



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.