कोरबा में एसईसीएल मानिकपुर और कुसमुंडा क्षेत्र के ठेका कामगारों ने बोनस की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 29 सितंबर सुबह 5 बजे से काम का बहिष्कार कर, कामगारों ने ऑफिस के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद बोनस भु
.
प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि सभी ठेका कामगारों का बोनस और वेतन भुगतान उनके खातों में 8 अक्टूबर और 15 अक्टूबर तक जमा कर दिया जाएगा। प्रबंधन इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगा और इसे सूचना पोर्टल पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।

दशहरा से पहले मिलेगी बोनस की राशि
भविष्य को ध्यान में रखते हुए, प्रबंधन और कामगार संगठनों के बीच यह भी तय हुआ है कि अगले साल से दशहरा से पहले ही सभी ठेका कामगारों को बोनस की राशि प्रदान कर दी जाएगी।
इस अवसर पर ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थायी और ठेका कामगारों के लिए समान काम, समान वेतन, समान बोनस और सभी सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस विषय पर जल्द ही एक बड़ी बैठक बुलाने का आह्वान किया।

अन्य मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन
श्रम सेवा भू-विस्थापित कामगार संगठन के संरक्षक विजय महंत ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर इस आंदोलन का विस्तार करना होगा और इस साल मिल रहे बोनस को आगामी वर्षों में नियम का हिस्सा बनाने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे।
संगठन के सदस्य अशोक पटेल ने बताया कि ठेका कामगारों के वेतन, भत्ते, मेडिकल और सामाजिक सुरक्षा जैसी अन्य मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
एसईसीएल की ओर से APM वीरेंद्र कार्विक, प्रबंधक रोहित श्रीवास, नीलकंठ कंपनी के H.R. मुकेश सिंह और प्रोडक्शन इंचार्ज विनोद चौधरी ने त्रिपक्षीय वार्ता में भाग लिया।
<
