![]()
कोरबा | जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच शिविर का शुभारंभ बुधवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। शिविर में जिले के पांचों ब्लॉक से 300 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेजर्स शामिल हो रहे हैं।
.
शिविर का आयोजन विद्युत गृह हायर सेकेंडरी स्कूल, क्रमांक 2, एचटीपीपी और सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में संयुक्त रूप से हो रहा है। शुभारंभ सत्र में जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को मार्गदर्शन दिया। शिविर संचालक डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इस दौरान सहायक शिविर संचालक प्रीतम लाल राजवाड़े, मोहम्मद कलीम, कौशल प्रसाद सोनवानी, मृगेश कुमार पटेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, दिनेश पात्रे, लोकनाथ सेन, मनराखन अगरिया, राजीव साहू, पंकज साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम, पुष्पा शांडिल्य, आशालता कौशिक, रेणु श्रीवास्तव, शशिकला सोनी, लक्ष्मी राज, अनिता खलखो, राधिका विश्वकर्मा, ममता सोनवानी की उपस्थिति रही। रोवर मिनेश यादव, चेतन देवगन, रोशन, निलेश पटेल, वासु जसवाल, रेंजर प्रज्ञा साहू, वर्षा साहू, अंकिता रात्रे, ज्योति पटेल द्वारा कैम्प में सेवाएं दी जा रही हैं। शिविर संचालक डीगम्बर सिंह कौशिक ने बताया कि प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। तृतीय सोपान के बाद पात्र स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स राज्यपाल जांच शिविर के लिए फॉर्म भरने की पात्रता प्राप्त करेंगे।
<
