.
समीपस्थ ग्राम गातापार में घरवालों से हुई डांट-डपट के कारण एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतका का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया।
घटना के अनुसार 30 सितंबर की रात युवती और परिजनों के बीच किसी विवाद के कारण यह कदम उठाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। पुख्ता कारणों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
<
