![]()
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित पुराना गंज मंडी, गंजपारा परिसर को मुख्य आयोजन स्थल बनाया गया है। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य
.
राज्य के गौरव, संस्कृति और विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले इस समारोह के लिए दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्योत्सव के दौरान नागरिकों और अतिथियों को असुविधा से बचाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक रोडमैप तैयार किया है।
नागरिकों के लिए बनाए गए दो प्रवेश द्वार
भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और मार्ग नियंत्रण के लिए पुलिस ने रणनीतिक व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार के समक्ष आमंत्रित नागरिकों और दर्शकों के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वीवीआईपी अतिथियों के लिए अलग प्रवेश मार्ग और पार्किंग स्थल कार्यक्रम स्थल के पीछे की ओर निर्धारित किया गया है।
आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस लाइन, दुर्ग और जे.आर.डी. स्कूल में की गई है। इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड और मार्ग संकेतक भी लगाए गए हैं।
राज्योत्सव के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध
राज्योत्सव के दौरान 1 नवंबर की सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलगांव चौक, धमधा नाका, गुरुद्वारा तिराहा और नेहरू नगर मार्ग से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। गंज मंडी परिसर के आसपास के मार्गों को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित किया गया है, जहाँ केवल अधिकृत वाहन और आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए ड्यूटी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और पैदल मार्ग संचालन की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मी और यातायात आरक्षक संभालेंगे। नागरिकों की सहायता के लिए एक पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहाँ से त्वरित सहायता व दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
<
