Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SBI manager to be probed for fraud | SBI मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की जांच होगी: कलेक्टर जनदर्शन में किसान की शिकायत; अवैध शराब बिक्री रोकने के भी निर्देश – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

SBI manager to be probed for fraud | SBI मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की जांच होगी: कलेक्टर जनदर्शन में किसान की शिकायत; अवैध शराब बिक्री रोकने के भी निर्देश – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1b146037 b945 48bc bc63 315156b3a27e 1765889555133
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में कई शिकायतें सामने आईं।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसबीआई की कृषि विकास शाखा, व्यापार विहार के शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की जांच के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई मल्हार निवासी दशरथ लाल श्रीवास की शिकायत पर की जा रही है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर धोखाध

.

कलेक्टर ने मामले की जांच का जिम्मा लीड बैंक ऑफिसर को सौंपा है। वहीं जनदर्शन में बिल्हा के ग्राम पंचायत नगोई सरपंच ने गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्व अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। कलेक्टर ने इस मामले में आबकारी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रसेडा निवासी पायल साहू ने अनुकंपा नियुक्ति में हो रहे विलंब की शिकायत की है। जिस पर कलेक्टर ने सीईओ और डीईओ को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। शहर के सुशील कुमार केंवट ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सभी मामलों में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सभी मामलों में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राशन नहीं मिलने की शिकायत

हरदी निवासी राजकुमारी ने बताया कि खाद्य विभाग की ओर से नया राशन कार्ड जारी होने के बावजूद उन्हें अब तक राशन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वे अत्यंत गरीब महिला हैं और रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। राशन न मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को खाद्य नियंत्रक को सौंपते हुए जांच के निर्देश दिए।

बिजली के टूटे खंभे से दुर्घटना की आशंका

ग्राम पंचायत नगोई के सरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन को सौंपते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे और हाईटेंशन तार को चेंज करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगोई में बिजली खंभा टूटने और हाई वोल्टेज तार की वजह से अप्रिय घटना होने की स्थिति बनी हुई है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पंचायत सचिव कार्यालय नहीं आते

सकरी तहसील के ग्राम पंचायत परसदा निवासी ब्रम्हानंद साहू ने ग्राम पंचायत परसदा के सचिव के खिलाफ शिकायत की कि वे मुख्यालय में नहीं रहते। सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय भी नहीं आते है जिससे योजनाओं का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 528
Views Last 7 days : 3174
Views Last 30 days : 9594
Total views : 103536
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.