Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Saving 13% GST by declaring good coal as bad and selling it later | गोलमाल: अच्छे कोयला को खराब बता 13% GST बचा रहे, बाद में इसे बेच रहे – Raipur News
Breaking News

Saving 13% GST by declaring good coal as bad and selling it later | गोलमाल: अच्छे कोयला को खराब बता 13% GST बचा रहे, बाद में इसे बेच रहे – Raipur News

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 3 1 1766874285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 3 1 1766874285

राजधानी समेत प्रदेश के करीब 12 कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। अभी तक इन कोयला कारोबारियों से 43 करोड़ से ज्यादा की टैक्स वसूली हो चुकी है। स्टेट जीएसटी को अभी आठ कोल कारोबारियों और 20 से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ

.

इनसे 100 करोड़ से ज्यादा का टैक्स मिलने का दावा किया जा रहा है। टैक्स चोरी का खेल रिजेक्ट कोयला से किया जा रहा है। बड़े कारोबारी कोयले में हर बार 30% कोयला खराब या रिजेक्ट बताते हैं। कोयला के रिजेक्ट होने के साथ ही जीएसटी भी 18% से घटकर 5% हो जाती है। बाद में इसी कोयले को अच्छा कोयला बताकर बेच दिया जाता है।

रिजेक्ट कोयले की गाड़ी होने की वजह से जांच में भी इसका आसानी से खुलासा नहीं हो पाता है। इस रिजेक्ट कोयले की कमाई को भी कहीं भी नहीं दर्शाया जाता है। जांच में यह भी पता चला है कि इस खेल से कमाई जाने वाली रकम को विदेशों में निवेश किया जा रहा है।

रोज लाखों की चोरी,पर पकड़ में नहीं आ रही: कोल कारोबारी रोज 18 से 28 टन वाली हर गाड़ी में इसी तरह का गोलमाल कर रहे हैं।

एक दिन में अलग-अलग जगहों से करीब चार हजार कोयला गाड़ी निकलती है। इसमें सबसे ज्यादा कोरबा कोल खदानों से गाड़ी निकलती है। इतनी बड़ी संख्या में गाड़ी निकलने की वजह से टैक्स चारों भी लाखों में पहुंच जाती है।

इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका से भी कनेक्शन

छत्तीसगढ़ के कोल कारोबारियों के इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका में भी कनेक्शन मिले हैं। यहां के कोल खदानों में छत्तीसगढ़ के कोल व्यापारियों ने निवेश किया है। यहां से भी कोयला मंगाया जाता है। लेकिन कारोबारी विदेश से आने वाले कोयले को भी स्थानीय खदानों से निकला हुआ बताकर टैक्स की चोरी कर रहे हैं। स्टेट जीएसटी विभाग इसकी भी जांच कर रहा है।

मुख्य बातें

  • जीएसटी रिटर्न में कारोबारी दिखा रहे हैं 100 में 30 फीसदी कोयला खराब हो रहा
  • बाद में इसी कोयले को अच्छा कोयला बताकर बेच रहे, 13% जीएसटी बचाते हैं
  • लो-ग्रेड कोयला को हाई-ग्रेड बताकर बेचा, इसकी कमाई विदेशों तक में ट्रांसफर हुई
  • कोल कारोबारी और ट्रांसपोर्टरों की नई चेन मिली। ये लंबे समय से जीएसटी में गोलमाल कर रहे हैं।

कोयले का परिवहन नहीं और ई-वे बिल बन गया जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कोल कारोबारी बिना कोयला परिवहन किए आसानी से फर्जी ई-वे बिल भी बना रहे हैं। ई-वे बिल बनाने का सिस्टम इतना आसान है कि इस चोरी को पकड़ना भी मुश्किल है। एक साल की कड़ी जांच के बाद ही कुछ बड़े कारोबारियों के यहां ही इसका खुलासा हो पाया है। यही वजह है कि ई-वे बिल बनाने की प्रक्रिया को मजबूत बनाने नए सिरे से मंथन भी किया जा रहा है।

इतना ही नहीं एक ही ई-वे बिल से कोयला की कई खेप को एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचा दिया जा रहा है। खदानों से निकले कोयले को दूसरी जगहों से मिला है कहकर भी फर्जी ई-वे बिल तैयार हो जा रहा है।

टैक्स चोरी करने वालों को नहीं बख्शेंगे जो टैक्स की चोरी करेंगे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। फर्जी कंपनियों की लगातार जांच जारी है। विभाग के अफसर पूरे प्रमाण के साथ जांच के लिए पहुंचते हैं। फर्जीवाड़ा करने वालों को हर हाल में टैक्स की रकम सरेंडर करनी ही होगी। -ओपी चौधरी, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076166
Views Today : 758
Views Last 7 days : 3564
Views Last 30 days : 11396
Total views : 106201
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.