Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र
Breaking News

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

By adminJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
508f2ff1 b87f 4a63 8aa5 f729d6859d94 1782483215175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



508f2ff1 b87f 4a63 8aa5 f729d6859d94 1782483215175
बलौदाबाजार जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खर्वे में पिछले चार महीनों के भीतर आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कसडोल विधायक संदीप साहू ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की सीबीआई और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। विधायक संदीप साहू ने अपने पत्र में ग्रामीणों के हवाले से उल्लेख किया है कि आरोपी रामसहाय जायसवाल पर शराब में जहर मिलाकर आठ लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका पत्र में यह भी कहा गया है कि गांव में लंबे समय से गड़े धन की तलाश, अंधविश्वास और कथित तांत्रिक अनुष्ठानों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। विधायक ने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में आरोपी रामसहाय जायसवाल अकेला नहीं हो सकता। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि कुछ अन्य लोग भी इस कथित अपराध और तांत्रिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने कम समय में आठ लोगों की मौत सामान्य घटना नहीं हो सकती। उनका आरोप है कि आरोपी द्वारा पुलिस को दिए जा रहे बयान भ्रामक हैं और वे उनसे सहमत नहीं हैं। उच्च स्तरीय जांच की मांग संदीप साहू ने शासन से आग्रह किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी सीबीआई और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके और यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विधायक के पत्र के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीण शासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

छत्तीसगढ़ आएंगे राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती:कांग्रेस नेता सीए ने दिया न्योता, चेन्नई में हुई मुलाकात में अर्थव्यवस्था और निवेश पर हुई बातचीत

June 26, 2026

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076121
Views Today : 670
Views Last 7 days : 3476
Views Last 30 days : 11308
Total views : 106113
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.