Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sarangarh Krishi Adhikari Attacked Lawyer, Journalist
Breaking News

Sarangarh Krishi Adhikari Attacked Lawyer, Journalist

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs 9 1776430475
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सारंगढ़-बिलाईगढ़3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील दोनों से मारपीट की। - Dainik Bhaskar

कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील दोनों से मारपीट की।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में वकील और पत्रकार से मारपीट हुई है। अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील को भी धकेल दिया। घटना का CCTV सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस दौरान दफ्तर में मौजूद सीनियर अधिकारी और अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से प्रवीण पटेल भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

ऑफिस में अन्य स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

ऑफिस में अन्य स्टाफ और अधिकारी मौजूद थे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

कृषि अधिकारी प्रवीण पटेल ने 10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा।

कृषि अधिकारी प्रवीण पटेल ने 10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा।

मारपीट में पत्रकार के गले चेहरे में चोट पहुंची है।

मारपीट में पत्रकार के गले चेहरे में चोट पहुंची है।

अब जानिए पूरा मामला

16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवेदन देने कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी गए हुए थे।

दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें संबंधित कर्मचारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल के पास भेजा।

शिकायत करने की बात पर भड़के

पोषराम साहू पेशे से पत्रकार है, वह जिले में लोकल मीडिया कवरेज करता है। बताया जा रहा है कि दफ्तर में उसने REO प्रवीण पटेल से किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी मांगी थी और उच्च अधिकारियों से शिकायत कर देने की बात कही थी। इसी बात पर REO प्रवीण पटेल भड़क गए।

उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर10 से भी ज्यादा बार मुक्के से मारा और वकील को धकेल दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के दौरान जिला कृषि अधिकारी मौके पर थे उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही। इस दौरान दोनों को कुछ समय तक ऑफिस से बाहर भी नहीं जाने दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पत्रकार और वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

348466ba 0d35 4d7f a3f7 95d862907676 1776426005864

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में ठेकेदार की गुंडागर्दी…पत्रकार को मारने की धमकी, VIDEO: बोला- घटिया आदमी हूं, कैमरे के सामने पीटूंगा; खराब सड़क की रिपोर्टिंग की थी

गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया था।

गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया था।

रायपुर में ठेकेदार ने पत्रकार को खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग करने पर जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर दी गई धमकी का वीडियो भी सामने आया है। ठेकेदार पत्रकार को कह रहा है कि मैं बहुत घटिया आदमी हूं, कैमरे के सामने 10 लोग के साथ मिलकर पीटूंगा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से हमला:कॉल कर बुलाया फिर किया वार; पेट-सिर और छाती में गंभीर चोटें, ICU में भर्ती

April 17, 2026

आंगनबाड़ी साड़ी वितरण में गड़बड़ी, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन:कोरबा में 9 करोड़ के घोटाले का आरोप,महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला फूंका

April 17, 2026

बालोद के सदर रोड से कब्जा हटाने आंदोलन:जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घेरा पालिका; कहा- गरीबों का गुमटी तोड़ा, अब हटाओ अतिक्रमण

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067664
Views Today : 178
Views Last 7 days : 1035
Views Last 30 days : 4003
Total views : 88592
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.