Uncategorized

सरगुजा के दरिमा में खेत से मिली नवजात बच्ची, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सरगुजा जिले के दरिमा गांव में खेत से एक नवजात बच्ची मिली है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उसे खोजते हुए खेत में पहुंचे, जहां वह जमीन पर पड़ी रो रही थी। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह दरिमा में अंग्रेजी शराब दुकान के पास सड़क से करीब 500 मीटर दूर खेत से बच्ची के रोने की आवाज आई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें खेत में एक नवजात बच्ची मिली।

आशंका है कि बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां उसे खेत में छोड़कर चली गई। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को खेत से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचाया। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची की साफ-सफाई कर प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उसे 112 वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची जीवित और स्वस्थ हालत में मिली थी।

मां की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर दरिमा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस नवजात बच्ची की मां की पहचान करने में जुटी है। अभी तक बच्ची को खेत में छोड़ने वाली महिला का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, समय रहते ग्रामीणों ने बच्ची को खेत से बाहर निकाल लिया, जिससे वह किसी जानवर का शिकार होने से बच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button