हमलावर दो बाइक में सवार होकर आए थे। फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक शूटर चलती गाड़ी पर गोलियां चला रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक बाइक से उतरकर ताबड़तोड़
.
बचाव में हुई जवाबी फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस दौरान हमलावरों ने करीब 14 राउंड गोलियां चलाईं। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बिलासपुर में तीन साल पहले भी कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 28 अक्टूबर की शाम हुई यह फायरिंग उसी वारदात की याद दिला रही है।
हमलावरों ने अंधाधुंध 13 से अधिक राउंड फायरिंग की, लेकिन निशाना चूक जाने से नीतेश सिंह बाल-बाल बच गए। माना जा रहा है कि यह हमला भी सुपारी किलिंग से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस को अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि नीतेश सिंह को उनके करीबी बदमाशों ने एक हफ्ते पहले ही चेतावनी दी थी कि उन्हें निशाना बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
हमले की पूरी कहानी, शूटर्स का प्लान, पुलिस की जांच और नीतेश सिंह से जुड़े वो सुराग जो अब सामने आ रहे हैं इस इनसाइड स्टोरी में पढ़िए:-

बाइक से उतरकर शूटर्स फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए।

कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में फायरिंग हुई है।
रिटर्न फायर करने पर भाग निकले शूटर
दरअसल, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में मंगलवार (28 अक्टूबर) की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक अन्य रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर में दो गोलियां लगीं। वहीं एक गोली पीठ को छूकर निकल गई।
बचाव में जब नीतेश ने रिटर्न फायर किया, तो शूटर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल चंद्रकांत सिंह (55) और राजू सिंह (45) को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। चंद्रकांत के हाथ से गोली पार हो चुकी थी, जबकि डॉक्टरों ने राजू के पैर में फंसी दो गोलियां निकाल दीं।

13 राउंड से भी ज्यादा गोली चली है।
राजनीतिक वर्चस्व और पुराने विवाद के चलते वारदात
पुलिस अफसरों ने नीतेश और उसके करीबियों से पूछताछ की। जिसके आधार पुलिस को आशंका है कि हमले के पीछे राजनीतिक वर्चस्व या पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। बता दें कि 2023 में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में लड़ाई हुई थी।
आरोप है कि नीतेश और उसके साथियों ने मिलकर युवक कांग्रेस मस्तूरी के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और उसके दोस्तों पर नीतेश सिंह और समर्थकों ने हमला किया था। इसे लेकर जमकर बवाल भी हुआ था।
वहीं, पूछताछ में कुछ समय पहले नीतेश सिंह का विवाद एक मवेशी तस्कर से होने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस सभी पुराने विवादों के आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।

नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का दावा, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ाए।
शूटरों को पहले से थी जानकारी
जिस तरह से नकाबपोश शूटर्स बेखौफ होकर पहुंचे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें नीतेश के अपने कार्यालय में होने की पुख्ता जानकारी थी। दरअसल, नीतेश के मामा टुकेश सिंह, तमेश सिंह सहित रिश्तेदार रोज शाम को ऑफिस के बाहर कुर्सियां लगाकर बैठते थे। नीतेश भी उसमें शामिल रहता था।
पुलिस को आशंका है कि शूटरों को इस बात की पहले से जानकारी थी। संभव है कि उन्होंने बीते दिनों में कार्यालय और आसपास के क्षेत्र की रेकी की हो। पुलिस अब रूट पर लगे सभी कैमरों के आगे-पीछे के फुटेज खंगाल रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और राजकुमार सिंह के पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज जारी है।
करीबी बदमाशों ने एक हफ्ते पहले दी थी हमले की जानकारी
यह भी बताया जा रहा है कि नीतेश सिंह पर हमला करने की सुपारी दी गई है। इसकी जानकारी जेल से जुड़े बदमाशों को पहले से थी। इसकी जानकारी उन्होंने नीतेश सिंह को भी दी थी। लेकिन, नीतेश सिंह ने नजरअंदाज कर दिया।
नीतेश सिंह से जानकारी लेने के बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। इस घटना को भी सुपारी कीलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी तक कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
अफसरों का कहना है कि पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर संदेहियों की तलाश कर रही है। देर रात पुलिस ने छह संदेहियों को पकड़ा है। हालांकि, अब तक शूटर्स और हमलावर के साथ ही साजिशकर्ता पकड़ से बाहर है।
जानिए हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की कैसे हुई थी हत्या
14 दिसंबर 2022 को हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की सकरी चौक स्थित नेशनल हाईवे चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजू अपने फार्म हाउस से कार में सवार होकर लौट रहा था।
तभी शूटरों ने उनकी कार को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे संजू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि संजू की हत्या की उसके भाई कपिल त्रिपाठी ने ही कराई थी। इसके लिए उसने उत्तरप्रदेश के शूटर्स को सुपारी दी थी।
संजू त्रिपाठी की तरह नीतेश को मारने की थी प्लानिंग
माना जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर संजू की तरह कांग्रेस नेता व जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह को भी जान से मारने की प्लानिंग की गई थी। यही वजह है कि शूटर्स ने दनादन फायरिंग की और 13 से 14 राउंड गोलियां चलाई। निशाना चूकने की वजह से नीतेश सिंह बच गया। इस दौरान वहां बैठे दो रिश्तेदारों को गोलियां लगी।
बचाव में नीतेश ने की फायरिंग, तब भागे हमलावर
बताया जा रहा है कि जिस समय हमलावरों ने अंधाधूंध गोलियां चलाई, तब वहां बैठे लोगों को पहले कुछ समझ नहीं आया। गोलियां चलाते देख कर उन्होंने बदमाशों पर कुर्सियां फेंकी। इस दौरान नीतेश सिंह ने भी जवाबी फायरिंग की, तब हमलावर वहां से भाग गए।
काम नहीं आई पुलिस की नाकेबंदी
इस वारदात की सूचना पुलिस को तुरंत मिल गई थी। जिसके बाद जिले में हर तरफ नाकेबंदी कराने का दावा किया गया। लेकिन, पुलिस हमलावरों को पकड़ नहीं पाई। पुलिस की टीम और अफसर मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल को सील कर खाली खोखा बरामद किया गया। देर रात तक पुलिस हमलावरों और साजिशकर्ताओं की तलाश करने का दावा करती रही। लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ खाली है।
…………………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता के ऑफिस में 2 लोगों को मारी गोली:बिलासपुर में बाइक-सवार 4 शूटरों ने 12 राउंड की फायरिंग, दोनों घायल अपोलो में भर्ती

बिलासपुर में 3 शूटर ने इसी जगह पर 2 लोगों को गोली मारी है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में हमला हुआ है। 4 नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने 2 लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
