![]()
.
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का राजिम में भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को श्री संगम धाम राजिम आगमन पर क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू और समिति अध्यक्ष लाला साहू ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. नीरेंद्र साहू ने भक्तिन माता चौक स्थित माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि राजिम की पावन धरती पर मिला आत्मीय स्वागत उनके लिए संबल है। वे समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत करने और समाज की प्रगति के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। डॉ. नीरेंद्र साहू को 17 अगस्त 2025 को आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया था। स्वागत समारोह में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू, समिति अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष रामकुमार साहू आदि उपस्थित थे।
<
