![]()
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सभी 6 अनुविभागों में पदस्थ एसडीएम को बदल दिया है। अंबिकापुर में बतौर आरटीओ पदस्थ विनय कुमार सोनी को धौरपुर (लुण्ड्रा) का एसडीएम बनाया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने 6 तहसीलदारों का भी तबादला किया है। इनमें अंबिकापुर, मैनपाट के तहसीदार भी शामिल हैं। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार एसडीएम सीतापुर राम सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर अंबिकापुर बनाया गया है। एसडीएम लुण्ड्रा जेआर सतरंज को कलेक्ट्रेट में पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर और आरटीओ विनय कुमार सोनी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ एसडीएम धौरपुर (लुण्ड्रा) का दायित्व सौंपा गया है। अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा को एसडीएम सीतापुर, वहीं एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम को एसडीएम अंबिकापुर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अंबिकापुर रामराज सिंह को एसडीएम उदयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। 6 तहसीलदारों का भी तबादला कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के 6 तहसीलदारों का भी तबादला किया है। अंबिकापुर में लंबे समय से जमें तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज को मैनपाट का तहसीलदार पदस्थ किया है। तहसीलदार मैनापट तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर पदस्थ किया गया है। तहसीलदार उदयपुर विकास जिंदल को उदयपुर से अंबिकापुर, तहसीलदार दरिमा अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर, तहसीलदार लखनपुर अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली एवं तहसीलदार बतौली कमलावती सिंह को बतौली से दरिमा पदस्थ किया गया है।
<
