![]()
दूल्हा और बाराती बैलगाड़ी से पहुंचे दुल्हन के घर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा आधुनिक वाहनों को छोड़कर बैलगाड़ी में सवार होकर अपनी बारात लेकर पहुंचा। यह घटना कांकेर के चवाड़ गांव की है।
.
मिली जानकारी के अनुसार, यह बारात चवाड़ गांव से करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर ढेकुना गांव तक गई। इस पूरी यात्रा में सिर्फ दूल्हा ही नहीं, बल्कि बाराती भी बैलगाड़ियों में सवार होकर पहुंचे।
पारंपरिक अंदाज में निकली बारात
इस पहल को बढ़ती महंगाई, फिजूलखर्ची और आधुनिक दिखावे से बचने के साथ-साथ संस्कृति को बचाने की एक अनूठी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पारंपरिक अंदाज में निकली यह बारात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
<
