Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति ने डंडे से वार कर पत्नी को मार डाला:नशे में सोने की बात पर हुआ नाराज, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Breaking News

पति ने डंडे से वार कर पत्नी को मार डाला:नशे में सोने की बात पर हुआ नाराज, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aaropi haty mahi 1776693072
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aaropi haty mahi 1776693072
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाराज पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में सो रही थी, जब पति ने उसे उठाने की कोशिश की और वह नहीं उठी, तो इसी बात से गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। दरअसल ग्राम राजकोट अमलझरिया के रहने वाले सुशीला कोरवा (35) ने पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्राम सोखामुड़ा डोंगरीपारा निवासी उनका देवर गणेश कोरवा (30) अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28) के साथ महुआ बीनने के लिए अमलझरिया जंगल गया था। बांस के डंडे किया हमला दोनों रात में घर नहीं लौटे। अगले दिन सुबह गणेश अकेले घर आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी को पानी लेने के लिए घर भेजा था, उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी तालाब के मेड़ के पास नशे की हालत में सोई हुई थी, जब उसने पत्नी को उठाने की कोशिश की और वह नहीं उठी, तो गुस्से में आकर गणेश ने पास में पड़े बांस के डंडे से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। महिला की मौके पर मौत इस वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में उसने सच्चाई छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में गणेश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर 23 अप्रैल को फैसला

April 21, 2026

‘बादाम खाइए मैडम, याददाश्त बढ़ेगी’, बिलासपुर में युवक के अनोखे प्रदर्शन के बाद कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड में फाइल दबाने वाले दो अधिकारी हटाए गए

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में वेदांता प्लांट हादसे के राज खोलेंगे प्रत्यक्षदर्शी गवाह व पीड़ित, संभागायुक्त दफ्तर में 29 अप्रैल को जुटेंगे लोग

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068136
Views Today : 9
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4082
Total views : 89092
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.