![]()
.
शनिवार को जिला साहू सदन में बालोद तहसील साहू समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें प्रेम साहू ने 181 मत प्राप्त कर तीन प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए तहसील अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर जयंत साहू, संगठन सचिव (पुरुष) पद पर छगन साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर चंद्रिका साहू और संगठन सचिव (महिला) पद पर वीणा साहू निर्वाचित हुईं।
यह चुनाव साहू समाज के संगठन सृजन अभियान के तहत हुआ, जिसके अंतर्गत प्रत्येक तहसील और गांव में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। प्रेम साहू वर्तमान में जिला साहू समाज में संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रश्मि साहू पहले तहसील उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। प्रदेश साहू समाज के सलाहकार पवन साहू ने प्रेम साहू ने कहा कि उनके नेतृत्व में समाज में नई ऊर्जा, एकता और प्रगति की लहर आएगी। प्रेम साहू की कर्मनिष्ठा, संगठन कौशल और समाज सेवा की भावना से साहू समाज नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन एक सशक्त समन्वय के साथ समाज के विकास में योगदान देंगे।
युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर इस अवसर पर प्रेम साहू ने कहा कि यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि दायित्व है। हमारा समाज परिश्रम, ईमानदारी और एकता की पहचान रखता है। अब समय है कि हम अपने संगठन को और सशक्त बनाएं, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता को हर घर तक पहुंचाएं। हम मिलकर युवा और मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
<
