कोंडागांव विकासखंड केशकाल के बोरगांव स्थित कलार समाज भवन में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
.
विधायक नीलकंठ टेकाम ने समारोह का शुभारंभ पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन और संस्कृति को उसकी पहचान बताया। टेकाम ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विधायक को दो मांग पत्र सौंपे। इन मांगों में समाज भवन परिसर में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी शामिल था।
विधायक ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन प्रस्तावों को प्राथमिकता से पूरा कराने का आश्वासन दिया और शीघ्र निर्माण की घोषणा की।

<
