Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख ठगे:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया, फिर निकाले पैसे, ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर खुलासा
Breaking News

RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख ठगे:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया, फिर निकाले पैसे, ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर खुलासा

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email




राजधानी रायुपर में फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने फर्जी ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी और युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 7.42 लाख रुपए निकाल लिए। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम रोहित पाल है, जो कि आरडीए कॉलोनी का रहने वाला है। 10 से 16 अप्रैल के बीच रोहित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरटीओ से जुड़ा अधिकारी बताया और लंबित चालान का हवाला दिया। इसके बाद जुर्माना भरने के लिए उसके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी गई। APK फाइल डाउनलोड करने को कहा आरोपी ने मैसेज के जरिए रोहित को फाइल डाउनलोड कर भुगतान करने के लिए कहा। जैसे ही रोहित ने APK फाइल डाउनलोड की, उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ में चला गया। इसके बाद कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 7,42,209 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। शुरुआत में उसे इस धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका। ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर हुआ ठगी का एहसास पीड़ित को अगले दिन बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज मिलने पर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पवित्र पाल ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:शादी से लौटते समय बाइक खंभे से टकराई, साथी की हालत गंभीर

April 21, 2026

भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा:राज्य सरकार बुलाएगी 1 दिन का विशेष सत्र, सीएम बोले- निंदा प्रस्ताव पास करेंगे

April 21, 2026

नाम ट्रांसफर की फाइल दबाने वाले 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच:काम पूरा होने के बाद भी नहीं दी फाइल, युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068204
Views Today : 77
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4150
Total views : 89160
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.