Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Road repairs begin | सड़क की मरम्मत हुई शुरू: 18 बार आवेदन, सुनवाई नहीं हुई तो पांच घंटे चक्काजाम – Raipur News
Breaking News

Road repairs begin | सड़क की मरम्मत हुई शुरू: 18 बार आवेदन, सुनवाई नहीं हुई तो पांच घंटे चक्काजाम – Raipur News

By adminOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 120 1 1760056547
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 120 1 1760056547

प्रशासन की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी के बीच ग्रामीणों की एकजुटता ने आखिरकार काम कर दिखाया। टेंगनी-शिवप्रसादनगर रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे भारी वाहनों के कारण बुरी तरह जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत ग्रामीणों के दबाव के बाद ही शुरू हो सकी।

.

शिवप्रसादनगर से बंजा तक का मार्ग पिछले कई महीनों से खस्ताहाल था। रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे भारी ट्रकों और मशीनी वाहनों की निरंतर आवाजाही से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। हालात इतने खराब थे कि छोटे वाहनों तक का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया था। कारों की चेसिस तक सड़क से टकरा रही थी और बाइक सवारों के लिए यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बन चुका था।

बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से सड़क सुधारने कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने जब बार-बार शिकायत की, तब भी जिम्मेदार विभागों ने चुप्पी साधे रखी। आखिरकार मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया।

मंडल अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखकर रेलवे निर्माण एजेंसी और प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं होगी, तब तक ट्रकों को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद हरकत में आई रेलवे निर्माण एजेंसी ने चार घंटे में ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

जर्जर सड़क: विधायक ने एनएच अफसरों को लिखा पत्र

महामाया चौक रतनपुर से शासकीय महामाया महाविद्यालय तक की पेंड्रा रोड की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने इस जर्जर और धूल भरी सड़क के नवीन निर्माण या तत्काल मरम्मत की मांग की है।

बता दें कि रतनपुर के लोगों, विशेषकर छात्र-छात्राओं द्वारा, इस व्यस्त मार्ग के सुधार के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। यह सड़क महामाया मंदिर तक पहुंचने का भी प्रमुख रास्ता है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है कि हाल ही में बीते नवरात्र पर्व के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्री सहित श्रद्धालु आगमन इसी खस्ताहाल सड़क से हुआ था, बावजूद इसके किसी ने इसकी सुध नहीं ली।

विधायक अटल श्रीवास्तव, जो पिछले कई दिनों से इस समस्या को लेकर प्रयासरत हैं, उन्होंने अब अधिकारियों को पत्र लिखकर नगरवासियों को धूल मुक्त सड़क उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर प्रयास तेज कर दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074330
Views Today : 838
Views Last 7 days : 5369
Views Last 30 days : 9695
Total views : 101895
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.