Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » RCB vs MI IPL Tickets Raipur Sold Out; May 12th Tickets Tomorrow
Breaking News

RCB vs MI IPL Tickets Raipur Sold Out; May 12th Tickets Tomorrow

By adminMay 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
71777809562 1777816981
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के पहले फेज की सारी ऑनलाइन टिकट बिक चुकी है। वहीं 12 मई को होने वाले दूसरे मैच के लिए टिकट विंडो ओपन कर दी गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

.

पहला मैच दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और केकेआर के बीच होना है। मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की है। लेकिन इस रेट की कोई भी उपलब्ध नहीं दिखा रही है।

वहीं, 10 मई को होने वाले मैच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी।

इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।

तेजी से बिक रही हैं IPL मैच की टिकट्स।

तेजी से बिक रही हैं IPL मैच की टिकट्स।

QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगी एंट्री

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

स्टेडियम के अंदर जाने के लिए एंट्री गेट का डिटेल।

स्टेडियम के अंदर जाने के लिए एंट्री गेट का डिटेल।

गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।

वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

grok image a1e1e63d 6fc4 41ba 9774 96297cc6fa43 1777809045

M-टिकट ट्रांसफर: सिर्फ एक बार ही संभव

जानकारी के मुताबिक, हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

टिकट ट्रांसफर के दौरान यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ट्रांसफर कंफर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट/ऐप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा।

आयोजकों का कहना है कि यह सिस्टम खासतौर पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।

10वीं-12वीं मेरिट स्टूडेंट्स को दिखाया जाएगा IPL मैच

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स को ये IPL मैच फ्री में दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित बच्चों को एक टीचर के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद वहां से सभी छात्रों को मैच देखने के लिए ले जाया जाएगा।

grok image 3883dff6 8a1a 4ec3 99c9 f65f05c29aba 1777809023

सुरक्षा एजेंसियों की अपील

इसके अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी सामान लेकर ही स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

……………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कल से मिलेगी IPL की टिकट: RCB के ऑफिशियल साइट से खरीदनी होगी, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला

comp 10 2170099442317772777221777705777 1777814643

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले 2 आईपीएल मैच होंगे। टिकट बुकिंग रविवार (3 मई) से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोदवा कला में नाली निर्माण का शुभारंभ

May 5, 2026

रात के समय में लोवोल्टेज की समस्या बनी हुई है

May 5, 2026

माड़ की लाइफलाइन तैयार, राशन के लिए तैरकर पार नहीं करनी होगी इंद्रावती

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069622
Views Today : 21
Views Last 7 days : 681
Views Last 30 days : 3899
Total views : 90665
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.