बालोद | शहर के कई इलाकों में इन दिनों रात के समय लोवोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम के बाद बिजली की वोल्टेज कम हो जाने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
<
