दंतेवाड़ा| छिंदनार और करका घाट के बाद अब बीजापुर जिले में अबूझमाड़ को जोड़ने वाला पहला प्रमुख पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल बारिश के दिनों में अबूझमाड़ के ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। अब तक भूख मिटाने और राशन लेने के लिए इंद्रावती नदी पार करना जानलेवा साबित होता था। भैरमगढ़ ब्लॉक में हर साल लकड़ी की छोटी नाव पलटने से 5 से 7 लोगों की मौत हो जाती थी, लेकिन अब यह खतरनाक सफर खत्म होगा। इंद्रावती के पार अबूझमाड़ के गांवों में अब 4 नई पीडीएस (राशन) दुकानें बनाई जा रही हैं। इस पुल की मदद से अब बारिश में भी हर महीने आसानी से राशन गांव तक पहुंच सकेगा।
<
