दामापुर | कोदवा कला ग्राम पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग नाली निर्माण कार्य को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय जनपद सदस्य की स्वीकृति के बाद सोमवार को विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। अब तक यहां बीच सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लोग फिसलकर गिर जाते थे और आवागमन भी बाधित रहता था। इस मौके पर अश्वनी यदु, संतोष ध्रुवे, राकेश सिंगरौल, अशोक सिंगरौल, सालिक राम मौजूद रहे।
<
