Uncategorized

रायगढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू, सिंदूर पार्क में 40 हजार दीप जले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया। इसके तहत सिंदूर पार्क में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान सिंदूर पार्क में करीब 40 हजार दीप जलाए गए।

गुरुवार शाम 7 बजे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के मौके पर रायगढ़ शहर का सिंदूर पार्क 40 हजार से ज्यादा दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने पहला दीप जलाया। इसके बाद पार्क में एक साथ हजारों दीप जलाए गए।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल प्रधानमंत्री का जन्मदिन इसलिए भी खास है, क्योंकि वे राज्य और देश के प्रमुख के रूप में देश की सेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति होंगे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसा नेतृत्व मिला है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन किसी उत्सव की तरह नहीं, बल्कि सेवा के रूप में मनाया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भोजन के साथ खीर, पूरी, हलवा, फल और पौष्टिक मिठाई परोसी गई।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में भी बच्चों को फल और मिठाई बांटी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button