![]()
.
विजयादशमी पर्व नगर में मनाया गया। चिल्हाटी रोड में स्थित कालेज ग्राउंड में दशहरा उत्सव समिति ने आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक छन्नी साहू व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी थे। दशहरा उत्सव शाम 7 बजे शुरू हुआ। ढाई घंटे तक गोपलीनचुवा की रामधुनी मंडली ने रामलीला का मंचन किया। इसके बाद कॉलेज ग्राउंड में आधे घंटे तक मनमोहक आतिशबाजी और रावण दहन किया गया। दशहरा उत्सव का आनंद उठाने नगर एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे। पूर्व विधायक साहू व नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि तीनों लोक में रावण से बड़ा कोई ज्ञानी व शक्तिशाली नहीं हुआ है।
उनका पतन अंहकार व आसुरी विकारों के फलस्वरूप हुआ। विजयादशमी का पर्व हमें संदेश देता है कि हमें भी रावण को मारने के लिए अपने मन में बसे अहंकार व आसुरी प्रवृत्ति क्रोध, लोभ मोह, माया, छल व द्वेश को मारने की जरूरत हैं। तभी हम सही मायने में विजयादशमी के पर्व को सार्थक कर पाएंगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पार्षद विनोद डेहरिया शंकर निषाद, शमीमुद्दीन कुरैशी, बिटटू रब्बानी, डीके पेंटर, मनीष बंसोड, ईश्वर देशमुख मौजूद थे।
<
