![]()
मुड़ागांव(कोरासी)| क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। लगातार नवरात्र प्रारंभ से झमाझम बारिश हो रही है जिससे खेत खलिहान पानी से लबालब हो गया है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
.
फसल बारिश से पूरी तरह डूब गई है। हरुना किस्म के धान काटने की कगार पर है लेकिन प्रतिदिन झमाझम मूसलाधार बारिश होने से किसान परेशान हो रहे हैं। धान की बालियां पूरी तरह से पानी में डूब गई है। इससे फसल बर्बाद हो सकती है। 2 अक्टूबर को विजय दशमी दशहरा का पर्व भी था लेकिन शाम होते ही झमाझम मूसलाधार बारिश ने विजय दशमी को भी फीका कर दिया। गांव-गांव में विजय दशमी पर रावण का पुतला दहन करते हैं लेकिन भारी बारिश के कारण रावण का पुतला दहन नहीं हो पाया। रावण का पुतला ज्यों का त्यों खड़ा हुआ है। वहीं ग्राम साजापाली के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में भी पानी लबालब भर गया है।
<
