![]()
गीदम | वीर भगत सिंह प्रभात शाखा गीदम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजय दशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्यारे साहू रहे। मुख्य वक्ता धनेश्वर दास थे। दास ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संघ के कार्यकर्ताओं के ल
.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भी वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। तभी से यह दिन संघ के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने संघ के कार्य की उपयोगिता और सामाजिक जीवन में इसके महत्व पर भी विस्तृत विचार रखे। मुख्य अतिथि प्यारे साहू ने कहा कि संघ समाज में संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त कार्य कर रहा है। विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने अपना योगदान देंगे।
<
