Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rape accused arrested from Jharkhand | रेप का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार: जशपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म – Jashpur News
Breaking News

Rape accused arrested from Jharkhand | रेप का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार: जशपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म – Jashpur News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3a440a5d 8ea2 450b 9062 d05a9d30adc5 1765527249019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3a440a5d 8ea2 450b 9062 d05a9d30adc5 1765527249019

जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने के आरोपी नागेंद्र उरांव को रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला एक 35 वर्षीय महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण, झूठे विवाह के वादे और ज

.

सन्ना थाना क्षेत्र की एक महिला ने 17 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला जशपुर जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के रूप में कार्यरत है। वर्ष 2023 में उसकी बड़ी बहन ने उसे ‘सेप शॉप’ नामक एक प्राइवेट कंपनी से जुड़ने के लिए कहा था। इसी दौरान महिला की बातचीत कंपनी में डायमंड रैंक पर कार्यरत आरोपी नागेंद्र उरांव से फोन पर शुरू हुई।

कंपनी के बहाने शुरू हुई बातचीत

महिला की बहन ने उत्पाद बेचने में मदद के लिए नागेंद्र से संपर्क कराया था। इसके बाद आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा। सितंबर 2023 में नागेंद्र उरांव महिला के घर रुका और रात में उसके कमरे में पहुंचकर प्रेम और विवाह का भरोसा दिलाते हुए उससे रेप किया। इसके बाद वह समय-समय पर इसी झांसे का उपयोग कर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोपी ने कराया जबरन गर्भपात

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी नागेंद्र ने धोखे में रखकर उसका गर्भपात करा दिया। इसी बीच महिला को पता चला कि नागेंद्र उरांव पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उससे पल्ला झाड़कर झारखंड स्थित अपने गांव भाग गया।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी से पकड़ा

महिला की शिकायत पर सन्ना थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और बीएनएस की धारा 69 के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि नागेंद्र उरांव रांची में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिला-संबंधी अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी को रांची से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074897
Views Today : 92
Views Last 7 days : 4948
Views Last 30 days : 9399
Total views : 102985
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.