Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raneshwar Ramchandi Temple Pran Pratishtha Festival in Raigarh | रायगढ़ में रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: CM साय ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, कई विकास कार्यों की घोषणा भी की – Raigarh News
Breaking News

Raneshwar Ramchandi Temple Pran Pratishtha Festival in Raigarh | रायगढ़ में रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: CM साय ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, कई विकास कार्यों की घोषणा भी की – Raigarh News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 64 1760195550
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायगढ़ जिले के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज की ओर से आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में माता रामचंडी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

.

सीएम ने कहा कि झगरपुर की इस पावन भूमि पर आकर आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि हमारे समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकता का भी संदेश देता है। राज्य सरकार “सुशासन, पारदर्शिता और विकास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस की शुरुआत हो चुकी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के 18 से 19 माह के भीतर मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया गया है।

whatsapp image 2025 10 11 at 70126 pm 1760195569

किसानों और महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस देने, धान खरीदी की सीमा 15 से बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़ करने और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने की बात कही। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की सहायता देने की भी जानकारी दी।

35,440 करोड़ रुपए की दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 35,440 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया है, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन।

whatsapp image 2025 10 11 at 70125 pm 1760195579

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  • झगरपुर में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए
  • विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में कोलता समाज हेतु सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए
  • कुंजारा तोलगे मिलूपारा मार्ग के लिए 50 करोड़ रुपए
  • वार्ड क्रमांक 5 पटेलपारा के बीच नदी में स्टॉप डेम कम कॉजवे निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपए
  • लैलूंगा कुंजारा से गमेकेला में खारुन नदी में पुलिया निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपए
  • वार्ड क्रमांक 11 में शासकीय कन्या हाईस्कूल के नवीन भवन निर्माण की घोषणा

वित्त मंत्री ओपी. चौधरी ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि एक ऐसे जनसेवक के हाथों में नेतृत्व है, जो हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से किसानों को बोनस का भुगतान करने और पीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभ देने की बात कही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074594
Views Today : 54
Views Last 7 days : 5578
Views Last 30 days : 9818
Total views : 102624
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.