Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम
Breaking News

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

By adminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
163050fe 3e26 4896 be34 79f513edbce3 1781771375645
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



163050fe 3e26 4896 be34 79f513edbce3 1781771375645
कोरबा जिले की सिंघाली भूमिगत खदान में कार्यरत ठेका कंपनी पीएनसी के एक अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, सिंघाली भूमिगत खदान में कोयला उत्खनन और परिवहन का कार्य कर रही पीएनसी कंपनी के अधिकारी केके सिंह पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि अधिकारी ने उन्हें ‘जमीन में गाड़ देने’ और ‘जान से मारने’ जैसी धमकियां दीं, साथ ही गाली-गलौज भी की। पुलिस में शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। अरदा चौक पर किया चक्काजाम कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बांकी मोंगरा-डेलवाडीह मार्ग स्थित अरदा चौक पर चक्काजाम शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोयला लदे ट्रक, यात्री बसें और अन्य वाहन घंटों तक फंसे रहे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण तख्तियां लेकर कंपनी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक आरोपी अधिकारी केके सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती और प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी के कुछ अधिकारी अक्सर स्थानीय लोगों पर दबाव बनाते हैं और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की नजर आंदोलन पर चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा शुरू की। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074592
Views Today : 52
Views Last 7 days : 5576
Views Last 30 days : 9816
Total views : 102622
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.