एमसीबी जिले के नागपुर में मां दुर्गा समिति पिछले 60 सालों से दुर्गा पंडाल में रामलीला का आयोजन कर रही है। यह रामलीला स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का एक अनूठा प्रयास है। इस रामलीला को देखने के लिए नागपुर के साथ-साथ आसपास के कई गांवों से भी
.
इसकी मुख्य विशेषता यह है कि सभी कलाकार स्थानीय होते हैं, जिनमें बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी शामिल हैं। यह आयोजन समुदाय के सामूहिक प्रयास और समर्पण को दर्शाता है। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि यह उनके पूर्वजों की विरासत है, जिसे वे संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार राय ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के ग्यारह दिनों तक रामलीला का मंचन होता है। रामलीला टीम के सभी कलाकार निशुल्क अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। पूर्वजों ने स्वस्थ मनोरंजन की सोच के साथ इसकी शुरुआत की थी। उनका मानना है कि रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के बताए रास्तों का अनुसरण करने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

<
