![]()
पटना | श्री श्री 109 श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा सेवा समिति, मध्य नगरी बाजार पारा, पटना ने रामचरित मानस गायन-वादन महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिय
.
विजेताओं को समिति के पदाधिकारियों परेश सिंह, दीपक खत्री, राकेश सिंह, जन्मदिन गुप्ता, रंजीत चापेकर, राजा सोनी, उज्ज्वल दत्त शर्मा आदि ने सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिलाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में धार्मिकता, सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। समापन अवसर पर विजेता मंडलियों को शुभकामनाएं देते हुए यह घोषणा की गई कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता का आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और नागरिक उपस्थित रहे।
<
